दीपावली की शुभकामनाएं देने CM धामी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी के आवास पर
Raveena kumari October 19, 2025
Read Time:34 Second
देहरादूनः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निवास पर पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री खंडूरी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां दीं। मुख्यमंत्री ने श्री खंडूरी के स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
