ट्रैक्टर-पिकअप की टक्कर में दिवाली मनाने घर लौट रहे 4 मजदूरों की मौत, 3 घायल

7
0 0
Read Time:1 Minute, 49 Second

उधम सिंह नगरः जनपद उधम सिंह नगर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जहां ट्रैक्टर-ट्राली और पिकअप वाहन की जोरदार टक्कर हुई है। हादसे में 4 मजदूरों की मौत की सूचना मिली है। जबकि 3 गंभीर रूप से घायल है। बताया गया कि सभी मजदूर दिवाली​ मनाने घर लौट रहे थे। तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना उधम सिंह नगर के नानकमत्ता में हुई है। जहां शनिवार सुबह ट्रैक्टर-ट्राली और पिकअप वाहन की जोरदार भिड़ंत हुई है। बताया गया कि तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने ट्रैक्टर ट्राली को जोरदार टक्कर मारी है। हादसे में ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान ट्रैक्टर में कुल सात मजदूर सवार थे। जिनमें से चार लोगों की मौत हुई है। जबकि 3 घायल है।  

अमरोहा निवासी अखिलेश, हसनगढ़ निवासी गुरुमुख (17) पुत्र राजेंद्र, जयवीर पुत्र श्यामलाल, शीशपाल( 22 ) पुत्र महावीर की मौत हुई है। सभी यूपी के संभल जिले के रहने वाले थे। वहीं, जयपाल पुत्र धर्मेन्द्र, प्रदीप व पुरुषोत्तम घायल हुए है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया है। जबकि घायलों का इलाज किया जा रहा है। घटना की सूचना परिजनों को दी गई है। परिवारों में मातम पसरा है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish