राजपुर में 76 वें श्री रामलीला महोत्सव-25 का आयोजन 23 सितम्बर से

0 0
Read Time:1 Minute, 44 Second

देहरादून : श्री आदर्श रामलीला ट्रस्ट, राजपुर द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 76 वें श्री रामलीला महोत्सव-25 का आयोजन पंचायती धर्मशाला बिरगिरवाली, राजपुर में किया जा रहा है। श्री आदर्श रामलीला ट्रस्ट, राजपुर के प्रधान योगेश अग्रवाल के अनुसार श्रीरामलीला मंचन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। मंत्री अजय गोयल ने बताया कि राजपुर की रामलीला में अभिनय करने वाले सभी पात्र स्थानीय है। जिन्होंने भरपूर ऊर्जा और उमंग के साथ मर्यादा में रहकर अपने किरदार की प्रस्तुति की तैयारी की है। संरक्षक विजय जैन तथा जयभगवान साहू ने सभी श्रृद्धालु रामभक्तो को भगवान श्रीराम की कल्याणकारी लीला के अवलोकन हेतु सादर आमंत्रित किया है। कोषाध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि राजपुर में श्री रामलीला दि० 23 सितम्बर से रात्रि 9-00 बजे प्रारंभ होकर रात्रि 12-00 बजे तक प्रति रात्रि चलेगी। श्री आदर्श रामलीला ट्रस्ट राजपुर के प्रधान योगेश अग्रवाल ने सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओं को भी श्रीरामलीला मंचन की कवरेज एवं दर्शन हेतु सादर आमंत्रित किया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish