उत्तराखंड में रेड अलर्ट: 27, 28 और 29 अगस्त को मूसलाधार बारिश, लोगों को सतर्क रहने की सलाह

8
0 0
Read Time:2 Minute, 31 Second


देहरादूनः उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त है। लोगों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में 27, 28 और 29 अगस्त तक भारी बारिश की आशंका जताई है। इन जनपदों में अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा कुछ जनपदों में बाढ़ का खतरा भी बना हुआ है।

देहरादून समेत इन जिलों में येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज यानी बुधवार को देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भारी से भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इन जनपदों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में मध्य से हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, 28 और 29 अगस्त को राज्य के पर्वतीय जिलों में तेज बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके चलते मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया।

इन जनपदों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
28 और 29 अगस्त को देहरादून, टिहरी, नैनीताल, उत्तरकाशी और बागेश्वर जिलों के कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। इन जनपदों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि अन्य जिलों अल्मोड़ा, चंपावत, रुद्रप्रयाग, चमोली, उधम सिंह नगर, पिथौरागढ़, पौड़ी और हरिद्वार में कई जगहों पर भारी बारिश के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने और गर्जन की भी आशंका जताई गई है।

राज्य में अगले 24 घंटे भारी! इन जनपदों में बाढ़ की संभावना
उत्तराखंड में बुधवार को 24 घंटे भारी है। राज्य के बागेश्वर, चमोली, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी में बाढ़ की संभावना है। इन जनपदों में लोगों को नहरों नालों से दूर रहने की अपील की है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish