देहरादून: मसूरी डायवर्जन के पास रेस्टोरेंट के बाहर चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल

11
0 0
Read Time:1 Minute, 56 Second


देहरादूनः
 उत्तराखंड के देहरादून में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां मसूरी डायवर्जन के पास रेस्टोरेंट के बाहर देर रात गोली चली है। घटना में एक युवक को गोली लगने से वह गंभीर घायल हुआ है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना देहरादून राजपुर थाना क्षेत्र की है। जहां मसूरी डायवर्जन के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद होटल के बाहर विवाद और बढ़ गया। जिसमें दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इसी बीच  दूसरे पक्ष के एक युवक ने गोली चला दी। गोली लगने से संभव नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने संबंधित मामले में जानकारी जुटाई।

घायल युवक की पहचान संभव पुत्र शिवराज निवासी अनारवाला, देहरादून के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक संभव अपने दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाने गया था। तभी कुछ युवकों के साथ विवाद हो गया था। मामला इतना बढ़ गया कि एक युवक ने हवा में फायर कर दी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का प्रयास जारी है।  

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish