मंडी समिति के प्रभारी सचिव व वरिष्ठ सहायक को घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा, निलंबित

0 0
Read Time:1 Minute, 31 Second

नैनीतालः उत्तराखंड कृषि उत्पादन मंडी परिषद ने घूस लेने के आरोपी काशीपुर कृषि उत्पादन मंडी समिति के प्रभारी सचिव पूरण सैनी और वरिष्ठ सहायक कदीर अहमद को शुक्रवार को निलंबित कर दिया है।

प्रबंध निदेशक हेमंत वर्मा की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि सतकर्ता अधिष्ठान (विजिलेंस) हल्द्वानी की टीम ने काशीपुर कृषि उत्पादन मंडी समिति के प्रभारी सचिव और वरिष्ठ सहायक को विगत 22 जुलाई को घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। दोनों को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत गिरफ्तार कर हल्द्वानी जेल भेज दिया गया है। दोनों 48 घंटे से अधिक समय से जेल में निरुद्ध हैं।

जो उत्तरांचल सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 2003 के प्रावधानों के विरूद्ध है। इसलिए दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। गौरतलब है कि विजिलेंस ने एक शिकायत के आधार पर दोनों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया था।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish