बाबा बर्फीनी के दर्शन के लिए 11वां जत्था रवाना, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 6,639 तीर्थयात्री करेंगे दर्शन 

0 0
Read Time:1 Minute, 50 Second

जम्मू:  दक्षिण कश्मीर हिमालय क्षेत्र स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर के दर्शन के लिए शनिवार को ‘बम बम भोले’ के जयकारों के बीच 6,639 तीर्थयात्रियों का 11वां जत्था शनिवार को जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ।  अधिकारियों ने बताया कि हल्के और भारी वाहनों सहित तीर्थयात्री 275 वाहनों के बेड़े में यह जत्था जम्मू आधार शिविर से रवाना हुए। 

अधिकारियों ने बताया कि 1,462 महिलाओं, 41 बच्चों और 181 साधुओं एवं साध्वियों सहित तीर्थयात्री तड़के कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दो अलग-अलग काफिलों में अनंतनाग के नुनवान-पहलगाम और गांदरबल जिले के बालटाल आधार शिविरों के लिए रवाना हुए। उन्होंने कहा कि 4,302 तीर्थयात्री 159 वाहनों के काफिले में पहलगाम आधार शिविर की ओर जा रहे हैं, जबकि 2,337 तीर्थयात्री 116 वाहनों में बालटाल मार्ग से यात्रा कर रहे हैं। 

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दो जुलाई को यहां से तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। बाबा बर्फीनी के दर्शन के लिए इस वर्ष 03 जुलाई से वार्षिक यात्रा शुरू हुई और यह 09 अगस्त तक चलेगी। यह यात्रा कुल 38 दिनों की होगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish