मौसम विभाग ने किया दून समेत आठ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

10
0 0
Read Time:1 Minute, 49 Second

देहरादूनः उत्तराखंड में इन दिनों बारिश से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त है। राज्य में भारी बारिश के कारण रास्ते भी प्रभावित हो रहे है। इसी बीच मौसम विभाग ने देहरादून समेत इन आठ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को बड़ी चेतावनी दी है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के टिहरी, पौड़ी , देहरादून, नैनीताल, चंपावत, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश होगी। इन जिलों में तेज वर्षा के साथ-साथ बाढ़ की आशंका भी जताई गई है। प्रदेश में बाढ़ की चेतावनी के बाद संबंधित जिलों को सचेत रहने के लिए कहा गया है। इसके अलावा अन्य शेष जिलों में तेज हवाएं चलने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।वहीं, बुधवार को भी राजधानी देहरादून समेत कई हिस्सों में बारिश हुई। इसकी वजह से दून के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

बता दें कि उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश का दौर जारी है। देहरादून में बुधवार को दून के अधिकतम तापमान में 6.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जबकि, न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 26 डिग्री रहा। 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish