मौसम का बदलेगा मिजाज, पहाड़ों में मैदानी इलाकों में बारिश का अलर्ट, गर्मी करेगी परेशान

images - 2025-06-22T123308.391
0 0
Read Time:2 Minute, 45 Second

देहरादून: देहरादून समेत प्रदेश के तमाम जिलों में बादल मंडरा रहे हैं और मध्यम से तीव्र वर्षा के दौर भी जारी हैं। पहाड़ों में बारिश आफत बन गई है। जगह-जगह भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित है। कई जगह आपदा के हालात बन गए हैं। कुमाऊं के कई क्षेत्रों में मूसलाधार वर्षा आफत बनी हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज भी कई क्षेत्रों में भारी वर्षा हो सकती है। दून समेत आसपास के क्षेत्रों में भी बादल छाए रहने और तीव्र वर्षा के दौर होने का अनुमान है।

-पहाड़ से मैदान तक हल्की बौछारें भी पड़ रही हैं

उत्तराखंड में बादलों का डेरा है और पहाड़ से मैदान तक हल्की बौछारें भी पड़ रही हैं। कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों में बीते कुछ दिनों से जोरदार वर्षा के दौर हो रहे हैं। बारिश के कारण प्रदेशभर में ही तापमान में गिरावट आई है, जिससे गर्मी से फौरी राहत मिली है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश आफत बन गई है। लगातार हो रहे भूस्खलन से कई जगह मार्ग बाधित हो रहे हैं। खासकर चारधाम यात्रा मार्गों पर भूस्खलन मुसीबत बन गए हैं। केदारनाथ मार्ग पर गौरीकुंड में बार-बार आवाजाही बाधित हो गई है। यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर भी पहाड़ी दरकने से हादसा हो गया।

-पांच दिन मौसम के मिजाज में किसी प्रकार के बदलाव के आसार नहीं

मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिन मौसम के मिजाज में किसी प्रकार के बदलाव के आसार नहीं हैं। आज बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा हो लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चंपावत और पिथौरागढ़ में भी भारी वर्षा के दौर हो सकते हैं। देहरादून में भी हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं। चारधाम यात्रा मार्गों पर तीव्र वर्षा के दौर होने और संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish