हिमाचलः सीएम का किन्नौर प्रवास पूरी तरह विफलः यशवंत नेगी
Raveena kumari June 13, 2025
Read Time:1 Minute, 21 Second
रिकांगपिओ: हाल ही में मुख्यमंत्री का किन्नौर प्रवास पूरी तरह विफल रहा है। जनजातीय क्षेत्र की महिलाओं एवं स्थानीय लोगों को मुख्यमंत्री के किन्नौर प्रवास के दौरान काफी आशा थी। इस दौरान उनके साथ जिला परिषद सदस्य निहाल चारस, किन्नौर भाजपा अध्यक्ष यशवंत नेगी, महामंत्री चंद्र पाल सहित किन्नौर भाजपा के कई पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री स्व विमल नेगी के पैतृक गांव चगांव के समीप चोलिंग में लेंड किया तो लोगो को लगा कि वो उनके घरवालों से मिलने जाएंगे। मगर वो सीधा विमल नेगी से संबंधित एचपीसीएल के परियोजना स्थल शौंगटांग परियोजना जा पहुचे जिससे उन्होंने आग में घी डालने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पिछले ढाई साल से किन्नौर में विकास ठप्प है, अब तक किन्नौर में 42 शिक्षण संस्थाओ को बंद कर दिया है।
