पं. जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि आज, प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

images (78)
0 0
Read Time:5 Minute, 16 Second

नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर मंगलवार को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘मैं हमारे पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।’’ 

नेहरू 1947 में देश के आजाद होने के समय से 27 मई 1964 को अपने निधन तक प्रधानमंत्री रहे। वह भारत के पहले और सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले प्रधानमंत्री थे। 

खरगे-राहुल ने पंडित नेहरू को पुण्यतिथि पर किया नमन 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित उन्हें नमन किया और कहा कि उनके महान योगदान के बिना 21वीं सदी के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती है। खरगे ने कहा ”नागरिकता, देश की सेवा में होती है-पंडित जवाहरलाल नेहरू भारत को शून्य से शिखर तक पहुंचाने वाले, आधुनिक भारत के निर्माता, लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी, भारत को वैज्ञानिक, आर्थिक, औद्योगिक एवं विभिन्न क्षेत्रों में विकासशील बनाने, देश को निरंतर ”विविधता में एकता” का संदेश देने वाले हमारे प्रेरणास्रोत, पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। पंडित नेहरू के योगदान के बिना 21वीं सदी के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती।” 

राहुल गांधी ने कहा ”भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन। सशक्त और समावेशी भारत का सपना लिए नेहरू जी ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व से स्वतंत्र भारत की मजबूत नींव रखी। सामाजिक न्याय, आधुनिकता, शिक्षा, संविधान और लोकतंत्र की स्थापना में उनका योगदान अमूल्य है। हिंद के जवाहर की विरासत और उनके आदर्श सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।” 

कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की है। श्रीमती गांधी मंगलवार सुबह पंडित जवाहरलाल नेहरू के समाधि स्थल शांति वन गई और पूर्व प्रधानमंत्री की 61वीं पुण्यतिथि पर उनकी समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। शांति वन में इस दौरान पंडित पंडित नेहरू की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें श्रीमती गांधी शामिल हुई। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद थे।

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पोस्ट में कहा, ”भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने आधुनिक भारत की नींव रखी और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त आधार प्रदान किया। उनकी वैज्ञानिक दृष्टि और तर्कशील सोच ने हमारे प्रमुख राष्ट्रीय संस्थानों की रूपरेखा तैयार की, जो आज भी देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।” विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ”भारत की आजादी से लेकर एक सुदृढ़, सशक्त एवं उन्नत राष्ट्र की आधारशिला रखने में अपना अमूल्य योगदान देने वाले भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू जी को उनकी पुण्यतिथि पर सहृदय नमन। पं. नेहरू जी के आदर्श विचार एवं जीवन मूल्य हम सभी के लिए प्रेरणादायी हैं।” पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने सोशल मीडिया पर कहा, ”देश की प्रगति एवं विकास की नींव रखने वाले, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न पं. जवाहरलाल नेहरु जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन ।”

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish