परिवार संग पहुंचे धोनी, ऋषभ पंत की बहन की शादी में होने शामिल
Raveena kumari March 11, 2025
Read Time:1 Minute, 18 Second
देहरादून: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मंगवलार 11 मार्च को उत्तराखंड पहुंचे। देहरादून एयरपोर्ट से महेंद्र सिंह धोनी का बाहर निकलते हुए वीडियो भी सामने आया है। महेंद्र सिंह धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी दिखीं। महेंद्र सिंह धोनी मसूरी में भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी में शामिल होने आए हैं।
बताया जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी देहरादून एयरपोर्ट से सीधे मसूरी के लिए निकले हैं। महेंद्र सिंह धोनी के देहरादून एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उनके फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी थी। महेंद्र सिंह धोनी के अलावा कई और क्रिकेटर व फिल्म स्टार के मसूरी पहुंचने की उम्मीद है। बता दें कि ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी के सभी कार्यक्रम मसूरी में किए जा रहे हैं।
