वंदे भारत का शेड्यूल जारी, 28 से होगा संचालन 

8
0 0
Read Time:3 Minute, 59 Second

देहरादून: रेलवे द्वारा वंदे भारत का संभावित शेड्यूल जारी कर दिया गया है। अभी तक सिर्फ दिल्ली से देहरादून और देहरादून से दिल्ली का शेड्यूल जारी किया गया है। 28 मई से ट्रेन विधिवत रूप से शुरू हो जाएगी और बुधवार को अलावा 6 दिन ट्रेन तड़के 7 बजे से चलेगी। संयुक्त निदेशक (कोचिंग) रेलवे बोर्ड विवेक कुमार सिन्हा ने बताया कि देहरादून और दिल्ली के बीच ट्रेन के केवल पांच स्टॉपेज होंगे। इनमें हरिद्वार, रुड़की, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ शामिल हैं। 

ट्रेन की रफ्तार 110 किमी प्रति घंटा तक जा सकती लेकिन औसत रफ्तार 63.41 नियत की गई है। ट्रेन का किराया भी जल्द निर्धारित किया जाएगा। बताया जा रहा है किराया शताब्दी एक्सप्रेस से 1.2 से 1.3 फीसदी अधिक हो सकता है। यह ट्रेन यात्रा में चार घंटे 45 मिनट लेगी। दून से सुबह सात बजे चलकर वंदे भारत आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर सुबह 11.45 बजे पहुंचेगी। वंदे भारत को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से धीमी गति से पास कराया जाएगा।

सभी ट्रेनों को राजाजी पार्क में नियंत्रित गति पर गुजारा जाता है। इसमें वंदे भारत के लिए भी गति निर्धारित की गई है। यह ट्रेन इस क्षेत्र से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गुजरेगी। जबकि, अन्य जगहों पर इसे अधिकतम निर्धारित गति से चलाया जाएगा। राजाजी पार्क क्षेत्र में शताब्दी एक्सप्रेस के लिए भी यही गति निर्धारित की गई है।

रेलवे ने पहले इस ट्रेन को जनशताब्दी के रूट पर चलाने की योजना बनाई थी। इसके लिए ट्रेन को सहारनपुर से न चलाकर वाया टपरी रेलवे स्टेशन चलाया जाना था। रेलवे ने इसके लिए संभावित शेड्यूल भी अधिकारियों को जारी कर दिया था, लेकिन मीडिया में खबरें आने के बाद ट्रेन के स्टॉपेज बदल दिए गए। पहले देहरादून से दिल्ली के बीच केवल तीन स्टॉपेज हरिद्वार, टपरी और मेरठ ही रखे गए थे।

 
एक नजर वंदे भारत के शेड्यूल में
 
देहरादून से दिल्ली

स्टेशन-              समय
देहरादून-            7.00 बजे
हरिद्वार-              8.04 बजे
रुड़की-               8.49 बजे
सहारनपुर-           9.27 बजे
मुजफ्फरगनर-     10.07 बजे
मेरठ-                 10.37 बजे
आनंद विहार-      11.45 बजे

 
दिल्ली से देहरादून

आनंद विहार-          शाम 5.20 बजे
मेरठ-                      6.38
मुजफ्फरनगर-          7.08
सहारनपुर-               7.55
रुड़की-                    8.31
हरिद्वार-                   9.15
देहरादून-                 10.35

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish