डीजी बंशीधर तिवारी ने गढ़वाली फिल्म पधानी जी का प्रोमो लाॅंच किया

14.
0 0
Read Time:4 Minute, 30 Second

देहरादून: महानिदेशक सूचना एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद बंशीधर तिवारी द्वारा गढ़वाली फिल्म पधानी जी का प्रोमो लाॅंच किया। इस अवसर पर अपर निदेशक सूचना आशिष कुमार त्रिपाठी एवं संयुक्त निदेशक/अधिकारी, उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद डाॅ. नितिन उपाध्याय सहित फिल्म से जुड़े कलाप्रेमी उपस्थित थे।

गढ़वाली फिल्म पथानी जी के प्रोमो लाॅच करते हुए बंशीधर तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी का उद्देश्य है कि उत्तराखण्ड को देश-दुनिया के सामने एक बेस्ट फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित किया जाय। राज्य सरकार का पूरा प्रयास है कि फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के लिए सभी आधारभूत अवस्थापना सुविधाएं विकसित की जाय।

इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए राज्य सरकार ने दो महत्वपूर्ण नीतियां लाई है, जिनमें सेवा सैक्टर नीति के तहत फिल्म उद्योग में उपयोग होने वाले उपकरणों एवं सेवाओं को शामिल किया गया है, जबकि दूसरी नीति-औद्योगिक नीति के अन्तर्गत फिल्म उद्योग के तहत फिल्म सिटी अथवा अन्य प्रकार के उद्योग आधारित कार्यों को शामिल किया गया है। बंशीधर तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शीघ्र ही नई फिल्म नीति लागू की जा रही है, जिसका ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है, सरकार की अनुमति के बाद इसे लागू किया जायेगा। इसमें मुख्यमंत्री धामी ने विशेष ध्यान रखा है कि क्षेत्रीय सिनेमा को प्रोत्साहित किया जाय, इसके लिए गढ़वाली, कुमाऊंनी फिल्मों को मिलने वाले अनुदान राशि में बढ़ोत्तरी करने का प्रस्ताव रखा गया है। फिल्म विकास परिषद का प्रयास है कि फिल्म सैक्टर से जुड़े लोगो, जैसे निर्माता-निर्देशक, कलाकारों, तकनीशियन एवं अन्य सेवा प्रदाता लोगो की एक डायरेक्टरी प्रकाशित की जाय। तिवारी ने कहा कि राज्य की क्षेत्रीय बोली/भाषा की फिल्मों के प्रोत्साहन के प्रति राज्य सरकार द्वारा हर संभव कदम उठाये जा रहे है।

इस अवसर पर माहेश्वरी फिल्म्स के प्रोपराइटर और पधानी जी फिल्म के निर्देशक अशोक चैहान (आशु) ने बताया कि इससे पहले वह और उनकी टीम कई फिल्मों और वीडियो एल्बम पर काम कर चुकी है। उन्होंने बताया कि उनकी टीम ने फिल्म बटोई, औंसी की रात, जुन्याली रात, जन्मू कू साथ, गंगा का मैती गढ़वाली, सात फेरों का सातों बचन, गढ़ गौरव, विक्रम बेताल (गढ़वाली), फिर ऐगे याद तेरी (कुमाउंनी), जिसमें कि विगत वर्ष की सूपर हिट फिल्म ‘‘खैरी का दिन’’ भी सम्मिलित है।

इस अवसर पर वरिष्ठ रंगकर्मी एवं पूर्व दायित्वधारी घन्ना भाई, पूर्व सदस्य फिल्म विकास परिषद चन्द्रवीर गायत्री, वरिष्ठ पत्रकार मनोज इष्टवाल, गायिका पूनम सती, प्रशांत गगोडिया, मिनी उनियाल, गौरव गैरोला, शिवानी भंडारी, सत्येश्वरी भट्ट, पुन्नू गुसाईं, रमेश रावत, रीता भंडारी सहित अन्य फिल्म से जुड़े अन्य कलाकार व गणमान्य व्यक्ति भी आदि उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish