आज का राशिफल, 18 अप्रैल 2023

images
0 0
Read Time:4 Minute, 0 Second

मेष राशि: खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। यद्यपि शुभ कार्यों में खर्च हो। स्वास्थ्य नरम–गरम, प्रेम संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार भी आपका सही चल रहा है। पीली वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि: आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति। रुका हुआ धन वापस। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। हरी वस्तु पास रखें। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि: सरकारी तंत्र से लाभ। पिता का साथ मिलेगा। कोर्ट कचहरी में विजय होगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान में दूरी, व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु का दान करें।

कर्क राशि: भाग्य साथ देगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम संतान की स्थिति भी अच्छी। खुशहाल जीवन व्यतीत करेंगे। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि: चोट–चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं लेकिन कुछ सीखने को मिलेगा। ज्ञानवान बनेंगे आप। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान की स्थिति मध्यम, व्यापार सही चलेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि: शादी ब्याह तय हो सकता है। जीवन में सुधार आएगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम है, प्रेम संतान अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि: शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा नरम–गरम। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी, व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु दान करें।

वृश्चिक राशि: विद्यार्थियों के लिए सुखद समय। लिखने–पढ़ने के लिए अच्छा समय। कवियों के लिए अच्छा समय। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम संतान में कुछ नयापन सुखद होगा। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु साथ रखें।

धनु राशि: भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। भौतिक सुख संपदा में वृद्धि। घर में खुशहाल माहौल रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम संतान अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। बस पीली वस्तु पास रखें।

मकर राशि: व्यापारिक समझौता होगा कुछ अच्छा। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। व्यापार के लिए बहुत सुखद समय। पीली वस्तु का दान करें।

कुंभ राशि: शब्द साधक बने रहेंगे। कुटुंब में वृद्धि होगी। धन में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, प्रेम संतान अच्छा रहेगा, व्यापार भी अच्छा रहेगा। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि:ओजस्वी–तेजस्वी बने रहेंगे। प्रेम का साथ होगा। संतान का साथ होगा। समाज में सराहे जाएंगे आप। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। भगवान विष्णु को प्रणाम करें। पीली वस्तु पास रखें।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish