पर्यावरण समिति ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगा:Zने का लिया निर्णय

29dl_m_414_29092022_1_H@@IGHT_0_W@@IDTH_600
0 0
Read Time:3 Minute, 24 Second

बिजनौर: जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देश पर आज विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक की। उन्होंने निर्देश दिये कि सघन अभियान चलाकर सिंगल यूज प्लास्टिक के निर्माण, भंडारण, वितरण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए तथा गंगा घाटों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाये।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पशुओं में लम्पी रोग की रोकथाम हेतु प्रत्येक पशु का वैक्सीनेशन करवाने के निर्देश मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को दिये गये। एआरटीओ को निर्देश दिये कि मोडिफाइड साइलेंसरों का प्रयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाये तथा डीजल वाहन व पेट्रोल वाहन जो क्रमशः 10 और 15 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर चुके हैं उन पर नियमानुसार ग्रीन टैक्स लगाये जाने की कार्यवाही की जाए।

जिला वन अधिकारी अनिल पटेल द्वारा बताया गया कि इन्दिरा पार्क में नगर पालिका द्वारा साफ-सफाई करायी गयी है तथा लाइटें भी लगवा दी गई हैं। उन्होंने बताया गया कि 30 सितम्बर को मालन नदी के किनारे एक कान्फ्रेस का आयोजन किया जा रहा है जिसमें गंगा समिति के समस्त सदस्य सादर आमंत्रित हैं।

अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बिजनौर द्वारा बताया गया कि शहर में जहां-जहां कूड़ा इकट्ठा था उसे वहां से उठवा लिया गया है। अधिशासी अधिकारी द्वारा बताया गया कि उनके कार्यक्षेत्र से बाहर आने वाले होटल, मैरिज हॉलों द्वारा कूड़ा, गंदगी फैलाने पर उनके द्वारा पेनाल्टी नहीं लगायी जा सकती है। केवल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ही उन पर पेनाल्टी लगाने की कार्यवाही कर सकता है। अधिशासी अधिकारी द्वारा बताया गया कि शहर में जल भराव के दो मुख्य स्थान आवास विकास और बुखारा कॉलोनी में अब जल भराव की समस्या नहीं है।

गंगा समिति के सदस्य धीर सिंह द्वारा बालावाली एवं जलालपुर गंगा के किनारे घाट निर्माण का विचार सुझाया गया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी विजय कुमार गोयल, जिला वन अधिकारी अनिल कुमार पटेल, परियोजना निदेशक डीआरडीए, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish