प्रांतीय प्रतियोगिता के विजेताओं का किया अभिनंदन

21ntl_3_547_H@@IGHT_0_W@@IDTH_600
0 0
Read Time:2 Minute, 43 Second

नैनीताल: नगर के पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने राज्य के प्रांत स्तरीय ज्ञान विज्ञान एवं संस्कृति प्रतियोगिता में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। बुधवार को प्रतियोगिता से लौटे विद्यार्थियों का विद्यालय के माधव सभागार में गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

बताया गया कि 17 से 19 सितम्बर के मध्य रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कोटद्वार में प्रदेश के सभी 14 संकुलों के विद्यार्थियों के बीच आयोजित प्रांत स्तरीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार के 38 छात्रों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।

इनमें से बैद्धिक गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता के बालवर्ग में अंकित कुमार, आयुश सिंह व रुद्र प्रताप और तरुण वर्ग में शाश्वत सूर्यवंशी, विशाल मेहरा व उज्ज्वल सिंह बधेल, विज्ञाान प्रश्न मंच में मयंक यदुवंशी, वरुण जोशी व शोभित कसौधन की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह से व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में किशोर वर्ग में कृष्णा त्यागी और तरुण वर्ग में यश्मित वैश्य, विप्रदर्श के बाल वर्ग में वेदांत यादव, शिवा, भरत डोडेजा और विभान माहेश्वरी तथा किशोर वर्ग में सिद्धार्थ शांडिल्य और हर्षित सिंह की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश तथा प्रबंधक श्याम अग्रवाल और कोषाध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा वैदिक गणित शिक्षक जनार्दन प्रसाद वर्मा तथा विज्ञान शिक्षक मनीष चंद्र के प्रयासों की सराहना भी की।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish