होमगार्ड जवान ने की खुदकुशी, छह पन्नों का सुसाइड नोट, जांच में जुटी पुलिस

0 0
Read Time:2 Minute, 37 Second

शिमला: राजधानी शिमला के ढली थाना अंतर्गत जुन्गा इलाके में होमगार्ड के जवान ने खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान ओम प्रकाश (45) पुत्र सर्वजीत सिंह निवासी जुन्गा के रूप में हुई है। ओम प्रकाश का शव घर से कुछ फासले पर बरामद हुआ है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक जहर निगलने से ओम प्रकाश ने दम तोड़ा है, क्योंकि पुलिस को एक जहरीले पदार्थ की शीशी मौके से मिली है। इसके अलावा छह पन्ने का एक सुसाइड नोट भी पुलिस के हाथ लगा है। पुलिस ने यह नहीं बताया है कि नोट में क्या लिखा गया है। पुलिस सुसाइड नोट का अध्ययन कर रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि ओम प्रकाश ने अपनी मां को सुसाइड नोट थमा दिया था, लेकिन वो इसे पढ़ नहीं पाई। ढली पुलिस आत्महत्या के कारणों की पड़ताल में जुट गई है। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने भी मौके से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। सुसाइड नोट में ओम प्रकाश ने किस आरोपी के नाम का उल्लेख किया है। यह खुलासा पुलिस की तफ्तीश में होगा। इस बारे में पुलिस कुछ भी कहने से गुरेज कर रही है।

मृतक होमगार्ड में होमगार्ड में बैंड टीम में तैनात था और उसकी पोस्टिंग सोलन में थी। स्वतंत्रता दिवस पर जवान घर आया था। यहां पर वह अपने बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी और तीन बच्चोें के साथ रहता था। सुबह जवान माता-पिता के पैर छूकर घर से ड्यूटी के निकला और घर से कुछ दूरी पर एक पुराने मकान में अपनी इहलीला समाप्त कर ली।

एसपी शिमला डा0 मोनिका भटंगुरू ने वीरवार को बताया कि सुसाइड नोट को जांच के लिए एफएसएल भेजा है। मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल जांची जा रही है। पुलिस हर पहलुओं पर बारीकि से काम कर रही है। अज्ञात शख्स के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %