प्रधानमंत्री ने दी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई
Raveena kumari June 5, 2022
Read Time:48 Second
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट संदेश में कहा- उत्तर प्रदेश के गतिशील मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की बधाई। उनके कुशल नेतृत्व में राज्य ने प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुआ है।
उन्होंने राज्य के लोगों के लिए जनहितैषी शासन सुनिश्चित किया है। लोगों की सेवा में उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।