हरिद्वार के दुर्गा नगर बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे नड्डा और धामी,नाश्ते में खाया ढोकला, बहनों से बांधवाई राखी

d 7 (1)
0 0
Read Time:2 Minute, 41 Second

हरिद्वार:  बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आज उत्तराखंड दौरे का दूसरा दिन है। दूसरे दिन भी हरिद्वार में ही उन्होंने कई बैठकें की। वहीं दूसरे दिन जेपी नड्डा हरिद्वार के वार्ड नंबर तीन दुर्गा नगर के बूथ नंबर 12 के अध्यक्ष प्रमोद पाल के घर भी पहुंचे। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद थे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दोपहर को करीब 12 बजे प्रमोद पाल के घर पहुंचे, जहां उन्होंने नाश्ता किया। प्रमोद पाल राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपने घर में देखकर फूले नहीं समाए। उन्होंने दोनों का जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान स्थानीय महिलाओं ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को राखी भी बांधी। प्रमोद पाल ने बताया कि जैसे ही उनको पता लगा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उनके घर आ रहे हैं, वो तैयारियों में जुट गए थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत करने के इंतजार में रात को पूरा परिवार सोया भी नहीं था।

प्रमोद पाल ने बताया कि उन्हें पता लगा था कि नड्डा को ढोकला काफी पसंद है, इसलिए उनकी बेटी ने स्पेशल ढोकला भी बनाया। साथ ही नाश्ते में फ्रूट और काजू कतली भी रखी थी। एक छोटे से कार्यकर्ता के घर में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आना सौभाग्य की बात है। उन्हें खुशी है कि वे बीजेपी के एक सदस्य हैं।

प्रमोद पाल की बेटी ट्विंकल ने बताया कि उन्होंने खुद जेपी नड्डा के लिए ढोकला बनाया था। उन्होंने नड्डा को राखी भी बांधी। बता दें कि प्रमोद पाल की हरिद्वार में फिलहाल गारमेंट्स की दुकान है। वह भारतीय जनता पार्टी के वार्ड नंबर 12 के अध्यक्ष भी हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish