हरिद्वार शादी समारोह में डीजे पर गाना बजाने को लेकर जमकर चले लाठी डंडे, एक बराती की मौत, पांच घायल

crm
0 0
Read Time:2 Minute, 27 Second

हरिद्वार:  लक्सर कोतवाली के अकौढ़ा खुर्द गांव में शादी समारोह के दौरान स्थानीय युवकों और बरातियों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। बताया जा रहा है कि डीजे पर गाना बजाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच लाठी.डंडों से मारपीट हो गई। जिसके चलते एक बराती की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस के मुताबिक, लक्सर कोतवाली के अकौढ़ा खुर्द गांव निवासी अतर सिंह की बेटी की बुधवार को शादी थी। बरात कलियर थाना क्षेत्र में मोहम्मदपुर पांडा गांव से आई थी। बताया गया कि घुड़चढ़ी के दौरान बरात जब लड़की के घर के पास पहुंची तो स्थानीय कुछ युवक भी यहां नाचने लगे। इस दौरान गाना बजाने को लेकर उनकी डीजे वाले के साथ कहासुनी हो गई। आरोप है कि इस पर युवकों ने डीजे बजाने वाले कि पिटाई कर दी। पिटाई से वह घायल हो गया।

इस दौरान बरात में आए कुछ युवकों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। दोनों पक्षों में धक्का.मुक्की के बाद स्थानीय युवकों ने बरातियों पर लाठी डंडे से हमला बोल दिया। मौके पर जमकर संघर्ष हुआ। इसमें बरात में आए बसंत,तुषार,अरुण, राहुल,अरविंद घायल हो गए। समारोह में भगदड़ मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने बसंत को मृत घोषित कर दिया।

हत्या की सूचना पर सीओ विवेक कुमार और कोतवाल प्रदीप चौहान, एसएसआइ मनोज सिरोला मौके पर पहुंचे। कोतवाल प्रदीप चौहान ने बताया कि गाना बजाने के विवाद में हुई मारपीट में एक बराती की मौत हुई हैए जबकि पांच घायल हैं। आरोपितों की तलाश की जा रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish