अन्नदाताओं को बरगला रहे हैं विपक्षी दलः डा. निशंक


Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home4/a1708rj8/public_html/wp-content/themes/covernews/inc/hooks/blocks/block-post-header.php on line 43
0 0
Read Time:5 Minute, 17 Second

-कृषि कानूनों से अन्नदाता होंगे सशक्त

देहरादून:  केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने हरिद्वार भाजपा कार्यालय में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के अन्नदाताओं को सशक्त व उनकी आय को बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नए कृषि विधेयकों को पारित किया हैं, लेकिन विपक्षी दल किसानों को गुमराह करने का कार्य कर रहे हैं।

केंद्रीय मंन्त्री डॉ निशंक कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते कहा कि जिस कांग्रेस ने 60 सालों में कभी किसानों की चिंता नही की वो आज नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा किसानों को आत्मनिर्भर एवं बिचैलियों की चंगुल से आजाद करने के लिए लाए गए कृषि विधेयकों का विरोध कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सदैव किसानों की हितैषी रही है केंद्र व राज्य सरकार किसानों के हितों को सर्वोच प्राथमिकता देती है इसी को मध्य नजर रखते हुए नए किसान बिल लाये गए हैं इससे किसानों की आय में बेतहाशा वृद्धि होगी।

डॉ निशंक ने कहा कि किसानों  पर अपनी फसल को बेचने को लेकर जो बंदिशें वर्षों से लगी थी इन कृषि विधेयकों के माध्यम से प्रधानमंन्त्री नरेन्द्र मोदी ने अन्नदाताओं को असली आजादी दी है। लेकिन दुर्भाग्य से विपक्षी दलों द्वारा हमारे मेहनती किसान,अन्नदाताओं को बरगलाने का  कार्य किया जा रहा है। कांग्रेस ने देश में इसी झूठ तंत्र के द्वारा इतने सालों तक राज किया है अब उनकी जड़ें हिल चुकी है तो मेहनती अन्नदाता किसानों को बरगला रही है लेकिन हमारे देश का किसान मेहनती व समझदार है वो कांगेस के बहकावे में नही आने वाला है। डॉ  निशंक ने कहा कि वर्ष 2014 से पूर्व जो लोग आज इस बिल का विरोध कर रहे हैं  वो  दल इस विधेयक के पक्ष में थे। लेकिन आज इन कानूनों के प्रति उनका रुख बहुत ही निराशाजनक है। वे अन्नदाताओं को गुमराहित कर उनके हितों के साथ कुठाराघात करने का विपक्षी दलों का अभियान बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। दोनों सदनों में स्वच्छ चर्चा के बाद ये बिल भारी बहुमत से पास हुए हैं जिसमें दूसरे दलों ने भी सदन में  इस बिल का समर्थन किया।

श्री निशंक ने कहा कि हमारी सरकार 2014 से निरंतर किसान हित में कार्य कर रही है जिस प्रकार किसानों को आज किसान पेंशन किसान, सॉइल हैल्थ कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि अनेक तरह की सुविधाएं प्रदान की जा रही है।

उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हित में किए गए कार्यों के बारे में आंकड़े प्रस्तुत करते हुए कहा  2013 -2014 कृषि बजट की तुलना में 2020- 2021 कृषि बजट में 6 गुना की वृद्धि हुई है यह एक ऐतिहासिक कार्य है कि 6 साल में 6 गुना की वृद्धि हुई है। 2020 में भारत सरकार ने एक लाख 34 हजार 399  करोड़ रुपए बजट का प्रावधान किया है 2015-16 में 252 मीट्रिक टन अनाज था 2019-20 में 297  मीट्रिक टन अनाज का संग्रहण किया।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान योजना के द्वारा 10 करोड़ 60 लाख किसानों को इस योजना से लाभ मिला है। इस योजना पर अब तक भारत सरकार ने 95900 करोड़ रूपये खर्च किये है।

इस अवसर पर प्रदेश महामंन्त्री भाजपा कुलदीप कुमार, जिलाध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह, विधायक सुरेश राठौड़, आदेश चैहान, प्रदीप बत्रा, देशराज कर्णवाल, डॉ विनोद आर्य, संजय सहगल, शोभाराम प्रजापति, सुशील चैहान, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान, प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुनील सैनी, कमलेश उनियाल, विकास तिवारी आदि अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed