बदलती सुरक्षा चुनौतियों के बीच सैन्य नेतृत्व को तकनीकी दक्षता और सामरिक दूरदर्शिता जरूरी: राज्यपाल

71b8ad57a4e1243d4b5eb470a9204596
0 0
Read Time:3 Minute, 36 Second

देहरादून, 21 नवंबर : बदलते वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य और तेजी से उभरती तकनीकी चुनौतियों के बीच सैन्य नेतृत्व में तकनीकी दक्षता, सामरिक समझ और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता बेहद जरूरी है। साइबर सुरक्षा, अंतरिक्ष, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और ड्रोन तकनीक राष्ट्रीय सुरक्षा के महत्वपूर्ण आयाम बनते जा रहे हैं। यह बातें राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने शनिवार को लोक भवन में हायर डिफेंस मैनेजमेंट कोर्स (एचडीएमसी-22) के प्रतिभागी सैन्य अधिकारियों से संवाद के दौरान कही।

कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट के कमांडेंट एयर वाइस मार्शल जी.के.जे. रेड्डी के नेतृत्व में पहुंचे सैन्य अधिकारी उत्तराखंड के फॉरवर्ड एरिया टूर पर हैं। राज्यपाल ने अधिकारियों से संवाद करते हुए कहा कि भारतीय सशस्त्र सेनाएं देश की संप्रभुता, सुरक्षा और स्वाभिमान की प्रहरी हैं। सैनिक कठिन परिस्थितियों में भी निष्ठा और साहस के साथ सीमाओं की रक्षा करते हैं। प्राकृतिक आपदाओं और अन्य संकटों के दौरान भी सेना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

राज्यपाल ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों की सबसे बड़ी ताकत उनकी एकता और राष्ट्र के प्रति समर्पण है। सेना देश की विविधता को एक सूत्र में बांधते हुए ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत करती है। तीनों सेनाओं के बीच बेहतर समन्वय और संयुक्त कार्यप्रणाली देश की रक्षा क्षमता को और मजबूत करेगी। उन्होंने स्वदेशी रक्षा उत्पादन, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने को आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया।

उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास को राष्ट्रीय सुरक्षा से सीधे जुड़ा बताते हुए कहा कि सीमांत गांवों में सड़क, संचार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की सुविधाएं बढ़ाना जरूरी है। वहां के लोगों का जीवन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना सीमाओं को मजबूत करने का भी महत्वपूर्ण आधार है।

राज्यपाल ने कहा कि एक अच्छे सैन्य नेतृत्वकर्ता की पहचान उसके अनुशासन, चरित्र, धैर्य और निर्णय क्षमता से होती है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान और अनुभव सैन्य अधिकारियों को भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने में अधिक सक्षम बनाएंगे। इस अवसर पर कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट के अधिकारी और पाठ्यक्रम के प्रतिभागी सैन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish