सहस्त्रधारा के मुख्य प्रवेश द्वार का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया विधिवत उद्घाटन

IMG-20261115-WA1321-1536x1024
0 0
Read Time:1 Minute, 49 Second

देहरादून,15 नवम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटक स्थल सहस्त्रधारा के मुख्य प्रवेश द्वार का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सहस्त्रधारा देहरादून के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है और यहां प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में देश-विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सहस्त्रधारा के मुख्य प्रवेश द्वार के उद्घाटन से पर्यटक स्थल की पहचान और आकर्षण को और अधिक बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार उत्तराखंड को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि पर्यटन स्थलों का सुनियोजित विकास हो और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित हों। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सहस्त्रधारा जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों का विकास न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, चौहान,राकेश जावड़ी, कृपाल जवाड़ी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish