मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी बाल दिवस की शुभकामनाएं

5
0 0
Read Time:59 Second

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाल दिवस के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य और आने वाले कल की सबसे बड़ी उम्मीद हैं। उनकी मुस्कान में खुशहाल समाज की झलक दिखाई देती है, जबकि उनके सपनों में एक सशक्त, समृद्ध और विकसित राष्ट्र की नींव छिपी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि प्रदेश का प्रत्येक बच्चा सुरक्षित, शिक्षित, स्वस्थ और आत्मविश्वास से परिपूर्ण बने। बच्चों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish