गुरु गोबिंद सिंह जी के ज्योति-जोत दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने किया कोटि-कोटि नमन
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिखों के दसवें गुरु एवं अद्वितीय शौर्य, अदम्य साहस और अतुलनीय त्याग के प्रतीक श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के ज्योति-जोत दिवस पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कोटि-कोटि प्रणाम किया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी का संपूर्ण जीवन धर्म, सत्य, न्याय और मानवता की रक्षा के लिए किए गए संघर्ष, त्याग और समर्पण की अनुपम मिसाल है। उनका जीवन साहस, तप, वीरता और बलिदान की प्रेरणादायी गाथा है।
उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी का राष्ट्र और समाज के प्रति अतुलनीय योगदान तथा उनके आदर्श आने वाली पीढ़ियों को सदैव सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते रहेंगे। उनका त्याग और बलिदान मानवता के इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा।
