नंदा गौरा योजना से वंचित पात्र बालिकाएं 30 नवंबर तक कर सकेंगी ऑनलाइन आवेदन

9b58869d39706474d46a3fd9eb2cfe9e
0 0
Read Time:3 Minute, 3 Second

देहरादून: उत्तराखंड में नंदा गौरा योजना का लाभ पाने से वंचित रह गईं पात्र बालिकाओं को एक और मौका मिलेगा। इसके लिए जल्द ही नई विज्ञप्ति जारी की जाएगी। पात्र बालिकाएं 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को सचिवालय में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए।

मंत्री ने मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के सभी पात्र आवेदनों को जल्द अंतिम रूप दिया जाए। योजना के पात्र लाभार्थियों को दिसंबर के प्रथम सप्ताह तक पहली किश्त जारी कर दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना के क्रियान्वयन में अनावश्यक देरी न हो और पात्र महिलाओं को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बन सकें।

रेखा आर्या ने नंदा गौरा योजना की समीक्षा के दौरान कहा कि योजना से वंचित रह गईं पात्र बालिकाओं के लिए जल्द विज्ञप्ति जारी की जाए। उन्होंने पात्र बालिकाओं से 30 नवंबर तक अनिवार्य रूप से ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की, ताकि कोई भी पात्र बेटी योजना के लाभ से वंचित न रहे।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में जल्द ही मुख्यमंत्री बाल समृद्धि योजना शुरू की जाएगी। इसका विभागीय प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है और फिलहाल वित्त विभाग के स्तर पर लंबित है। जल्द ही प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं, बालिकाओं और बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार का प्रयास है कि सभी पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पहुंचे।

बैठक में सचिव चंद्रेश कुमार यादव, अपर सचिव कर्मेंद्र सिंह, निदेशक बंशी लाल राणा सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish