हिमाचलः शिमला खादी भवन में 20 फीसदी तक छूट, 31 जनवरी तक खरीदारी पर मिलेगा विशेष लाभ

24
0 0
Read Time:4 Minute, 36 Second

किन्नौर। शिमला के 70 दि मॉल स्थित हिमाचल खादी भवन में खादी उत्पादों की खरीद पर विशेष छूट दी जा रही है। बिक्री केंद्र में खादी से तैयार विभिन्न उत्पाद उपलब्ध हैं, जिनकी खरीद पर ग्राहक निर्धारित छूट का लाभ उठा रहे हैं! हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से शिमला में बिक्री केंद्र संचालित किया जा रहा है। शिमला में खादी उत्पादों पर विशेष छूट शुरू हो गई है। यह छूट 3 अक्टूबर 2026 से 31 जनवरी 2027 तक जारी रहेगी। ग्राहकों को खादी एवं ग्रामोद्योग से जुड़े विभिन्न उत्पादों की खरीद पर विशेष रियायत का लाभ मिलेगा। करीब 90 दिनों तक चलने वाले इस छूट अभियान का उद्देश्य खादी उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ अधिक से अधिक लोगों को स्वदेशी और हस्तनिर्मित उत्पादों की खरीद के लिए प्रोत्साहित करना है।

हिमाचली खादी भवन में खादी उत्पादों पर विशेष छूट शुरू की गई है। खादी भवन के बाहर लगाए गए सूचना बोर्ड के अनुसार सूती, ऊनी और रेशमी उत्पादों पर 20 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। इसके अलावा हैंडिक्राफ्ट, जूट के सामान, चर्म उत्पाद और स्टोन ज्वेलरी आदि पर 10 फीसदी तक की छूट का प्रावधान है। गांधी जयंती के अवसर पर शुरू की गई इस छूट का उद्देश्य खादी एवं ग्रामोद्योग से जुड़े उत्पादों को बढ़ावा देना और लोगों को स्वदेशी वस्तुओं की खरीद के लिए प्रोत्साहित करना है। छूट के चलते स्थानीय लोगों के साथ-साथ शिमला घूमने पहुंच रहे पर्यटक भी खादी भवन से हिमाचली और खादी उत्पाद खरीद सकेंगे। खादी भवन की ओर से गांधी जयंती विशेष छूट के तहत यह अभियान शुरू किया गया है। त्योहारी सीजन में लोगों को खादी एवं ग्रामोद्योग से जुड़े उत्पाद खरीदने का अवसर मिलेगा। छूट की अवधि 31 जनवरी 2027 तक रहेगी।

गुजरात और राजस्थान से मंगवाते हैं खादी का कपड़ा शिमला में तैयार होते हैं ऊनी व रेडीमेड परिधान
खादी भवन में कपड़ा गुजरात और राजस्थान से मंगवाया जाता है। वहीं, स्थानीय स्तर पर कारीगरों को रोजगार देकर ऊनी कपड़े और रेडीमेड परिधान तैयार किए जाते हैं। स्थानीय लोग भी खादी के कपड़ों और अन्य उत्पादों को पसंद कर रहे हैं, जिससे बिक्री में अच्छा रुझान देखने को मिल रहा है। खादी भवन में कारीगर ऊनी कपड़ों को स्वयं तैयार करने के साथ-साथ विभिन्न रेडीमेड कपड़ों की सिलाई और निर्माण का काम भी करते हैं। यहां उपलब्ध खादी कॉटन के कपड़ों की कीमत 280 रुपए से लेकर 600 रुपये तक है। छूट के चलते ग्राहकों को खादी के विभिन्न उत्पाद खरीदने का अवसर मिल रहा है।

खादी भवन में खादी उत्पादों के साथ चांदी के आभूषण और बुशहरी टोपियां उपलब्ध
खादी भवन में खादी उत्पादों के साथ पारंपरिक बुशहरी टोपियां, चांदी और स्टोन ज्वेलरी भी उपलब्ध है। चांदी के ब्रेसलेट की कीमत करीब 5,000 रुपए से और ईयरिंग्स 800 रुपए से शुरू हैं। महिलाओं के लिए खादी कुर्ता सेट 500 से 1,100 रुपए और जैकेट 600 से 1,500 रुपए तक की रेंज में उपलब्ध हैं। अलग-अलग डिजाइन और कीमतों के कारण ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी कर सकते हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish