हिमाचलः चमियाणा अस्पताल पहुंचना हुआ मुश्किल, जाम से मरीज-तीमारदार परेशान

23
0 0
Read Time:3 Minute, 5 Second

शिमला। अटल सुपर स्पेशियलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाणा पहुंचना मरीजों और तीमारदारों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। भट्टाकुफर चौक से चमियाणा अस्पताल तक का सफर कई बार एक घंटे में पूरा हो रहा है। सडक़ पर लगने वाले जाम के कारण मरीजों को अस्पताल पहुंचने में ही लंबा समय लग रहा है। गंभीर मरीजों, बुजुर्गों और दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले लोगों की परेशानी इससे और बढ़ रही है। सोमवार को भी चमियाणा जाने वाली सडक़ पर वाहनों का दबाव रहा और कई जगह वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। सडक़ के दोनों ओर वाहनों की पार्किंग से मार्ग संकरा हो रहा है। अस्पताल परिसर में स्टाफ के लिए सीमित पार्किंग सुविधा है, जबकि मरीजों के लिए मुख्य रूप से पिक एंड ड्रॉप की व्यवस्था है। मरीज को उतारने के बाद तीमारदारों को वाहन खड़ा करने के लिए जगह तलाशनी पड़ती है।

पर्याप्त पार्किंग नहीं मिलने पर वाहन सडक़ किनारे खड़े किए जा रहे हैं, जिससे जाम की स्थिति बन रही है। चमियाणा अस्पताल में प्रदेशभर से हृदय, न्यूरो, गैस्ट्रो सहित गंभीर बीमारियों के मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। पार्किंग समस्या के समाधान के लिए करीब 1400 वाहनों की क्षमता वाली आधुनिक पार्किंग बनाने की योजना है। लोक निर्माण विभाग ने इसका करीब 148 करोड़ रुपए का एस्टीमेट तैयार किया है, जिसे अस्पताल प्रबंधन ने मंजूरी के लिए डायरेक्टरेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन को भेजा है। प्रस्तावित पार्किंग में करीब 1000 वाहन मरीजों और तीमारदारों तथा 400 वाहन डॉक्टरों और कर्मचारियों के लिए प्रस्तावित हैं।

जमीन चिन्हित, एस्टीमेट के बाद मंजूरी का इंतजार
प्रस्तावित पार्किंग के लिए जमीन चिन्हित की जा चुकी है। लोक निर्माण विभाग ने करीब 148 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार कर अस्पताल प्रबंधन को दिया है। प्रबंधन ने इसे डीएमई को भेजा है। मंजूरी के बाद टेंडर और निर्माण प्रक्रिया शुरू होगी। पार्किंग बनने से सडक़ किनारे वाहनों का दबाव कम होने और यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish