सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने छह माह के लिए 73 मेगावाट आवंटन किया मंजूर

5
0 0
Read Time:2 Minute, 20 Second

देहरादून। सर्दियों के दौरान उत्तराखंड में बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्य के लिए अतिरिक्त बिजली आवंटन को मंजूरी दी है। केंद्रीय क्षेत्र के विद्युत उत्पादन केंद्रों के अनावंटित पूल से उत्तराखंड को अक्टूबर 2026 से मार्च 2027 तक कुल 73 मेगावाट अतिरिक्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। यह व्यवस्था 1 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगी।

केंद्र सरकार के आदेश के अनुसार, अक्टूबर 2026 में उत्तराखंड को 5 मेगावाट, नवंबर में 8 मेगावाट, दिसंबर में 16 मेगावाट, जनवरी 2027 में 19 मेगावाट, फरवरी में 16 मेगावाट और मार्च में 9 मेगावाट अतिरिक्त बिजली आवंटित की गई है। इस तरह छह माह की अवधि में राज्य को कुल 73 मेगावाट अतिरिक्त विद्युत उपलब्ध होगी।

सर्दियों में बिजली की मांग बढ़ने के मद्देनजर केंद्र के इस निर्णय से राज्य में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। अतिरिक्त बिजली उपलब्ध होने से बढ़ी हुई मांग को पूरा करने और उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की सर्दियों की बिजली आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त विद्युत आवंटित किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र के इस निर्णय से प्रदेश में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish