रुड़की में प्रेम प्रसंग को लेकर खूनी वारदात, युवक की गोली मारकर हत्या

3
0 0
Read Time:2 Minute, 45 Second

रुड़की। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र में शनिवार सुबह गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। झबरेड़ा कोतवाली क्षेत्र के झबरेड़ी कलां गांव में हुए विवाद के दौरान एक युवक को गोली मार दी गई, जबकि एक युवती भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग को लेकर चल रहे विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

पड़ोसी युवक पर फायरिंग का आरोप जानकारी के मुताबिक झबरेड़ी कलां गांव निवासी अमन को अपनी बहन और पड़ोस में रहने वाले युवक मुन्ना उर्फ सूरज के बीच प्रेम संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद होने की बात सामने आई है। शनिवार सुबह आरोप है कि अमन तमंचा लेकर मुन्ना के घर पहुंचा और उस पर गोली चला दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसकी मौत हो गई।

युवती को भी मारी गोली
पुलिस के मुताबिक वारदात के बाद आरोपी अपने घर पहुंचा और अपनी बहन रूपा पर भी गोली चला दी। गोली लगने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। गांव में पुलिस बल तैनात एक ही घटना में युवक और युवती के घायल होने के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। साथ ही घटना में इस्तेमाल हथियार और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मामले की पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish