सीएम धामी ने अनंत चतुर्दशी पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

16
0 0
Read Time:54 Second

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अनंत चतुर्दशी का पर्व श्रद्धा, आस्था और मंगलकामना का प्रतीक है। उन्होंने विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश एवं जगत के पालनहार भगवान श्री विष्णु से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए तथा प्रदेश में खुशहाली और सौहार्द की भावना और मजबूत हो।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish