बड़ी खबर: कुल्लू व किन्नौर को मिले नए उपायुक्त, प्रदेश सरकार ने जारी किए तबादला आदेश

images (5)
0 0
Read Time:1 Minute, 35 Second

-डॉ. अमित शर्मा कुल्लू के नए DC बने, सोनाक्षी तोमर को मिली किन्नौर की कमान

शिमला / रिकांगपिओ / कुल्लू: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के तबादला एवं तैनाती आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशों के अनुसार, किन्नौर जिला में तैनात उपायुक्त (DC) डॉ. अमित शर्मा को स्थानांतरित कर अब कुल्लू जिले के नए उपायुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दूसरी ओर, बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण (BBNDA) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के पद पर कार्यरत सोनाक्षी तोमर (IAS) को किन्नौर जिले की नई उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

शासन द्वारा जारी अधिसूचना के तहत दोनों अधिकारियों को अपने नए कार्यस्थलों पर तत्काल प्रभाव से पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस फेरबदल से कुल्लू और किन्नौर दोनों ही जनपदीय क्षेत्रों में विकास कार्यों एवं प्रशासनिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish