कैंट क्षेत्र में चोरी की मोटरसाइकिल समेत आरोपी गिरफ्तार

7
0 0
Read Time:2 Minute, 22 Second

देहरादून। कैंट क्षेत्र में घर के बाहर से चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। बिंदाल चौकी प्रभारी हिमानी चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी तक पहुंच बनाई।

पुलिस के अनुसार, बिंदाल बस्ती नदी पार गोविंदगढ़ आजाद कॉलोनी निवासी राहुल साधी ने अपनी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल संख्या BR-33-AZ-3821 घर के बाहर से चोरी होने की शिकायत कैंट कोतवाली में दर्ज कराई थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीम को मामले के खुलासे के लिए लगाया गया।

बिंदाल चौकी प्रभारी हिमानी चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास और आने-जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। शनिवार को पुलिस टीम कैंट क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने 22 वर्षीय मोहम्मद नाजिम उर्फ गोलू, निवासी आजाद कॉलोनी, गोविंदगढ़ को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए उसने मोटरसाइकिल चोरी की थी। आरोपी चोरी की बाइक को बेचने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में बिंदाल चौकी प्रभारी हिमानी चौधरी के अलावा कांस्टेबल योगेश सैनी और मनोज उप्रेती शामिल रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish