हरबर्टपुर में 40–50 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की कार्रवाई, स्थल सील

6
0 0
Read Time:1 Minute, 45 Second

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध एवं अनधिकृत भू-विन्यास के खिलाफ अभियान तेज करते हुए हरबर्टपुर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण ने ग्राम बद्रीपुर, धर्मावाला में करीब 40–50 बीघा भूमि पर बिना स्वीकृत तलपट मानचित्र के की जा रही अवैध प्लॉटिंग को सील कर दिया।

निरीक्षण के दौरान सामने आया कि संबंधित भू-भाग पर प्राधिकरण की अनुमति के बिना बड़े स्तर पर प्लॉटों का चिन्हीकरण किया जा रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए एमडीडीए की ओर से नियमानुसार वाद दायर किया गया। सुनवाई एवं आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर अनधिकृत प्लॉटिंग स्थल को सील कर दिया।

एमडीडीए ने स्पष्ट किया है कि बिना स्वीकृत तलपट मानचित्र के प्लॉटिंग, सीमांकन अथवा बिक्री के उद्देश्य से कॉलोनी विकसित करना अनुमन्य नहीं है। प्राधिकरण ने चेतावनी दी है कि विकास प्राधिकरण के नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish