राज्यपाल से नवनियुक्त सेवा का अधिकार आयुक्त दीपेंद्र चौधरी ने की भेंट
Raveena kumari September 7, 2026
Read Time:1 Minute, 10 Second
देहरादून। नवनियुक्त आयुक्त, उत्तराखण्ड सेवा का अधिकार आयोग दीपेंद्र चौधरी ने आज लोक भवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर राज्यपाल ने दीपेंद्र चौधरी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सेवा का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आम नागरिकों को समयबद्ध, पारदर्शी और सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।
राज्यपाल ने कहा कि सेवा का अधिकार अधिनियम का उद्देश्य नागरिकों को निर्धारित समयसीमा में सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना है। आयोग की भूमिका इस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और आमजन के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण है।
