विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने बालिका स्वास्थ्य शिविर में किया प्रतिभाग

6
0 0
Read Time:2 Minute, 10 Second

कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कोटद्वार-बद्रीनाथ मार्ग स्थित पीएम श्री राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज में दर्पण वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में प्रतिभाग किया।

शिविर के दौरान विद्यालय की बालिकाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, पोषण, स्वास्थ्य देखभाल और किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक परिवर्तनों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इसके साथ ही बालिकाओं के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान किया गया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि स्वस्थ बालिका ही स्वस्थ और सशक्त समाज की आधारशिला है। बालिकाओं को सही समय पर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और जागरूकता उपलब्ध कराना उनके आत्मविश्वास, स्वास्थ्य और बेहतर भविष्य के लिए बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि किशोरावस्था में बालिकाओं को स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़ी सही जानकारी मिलने से वे अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक बन सकती हैं। ऐसे स्वास्थ्य शिविर बालिकाओं में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें अपनी समस्याओं के प्रति खुलकर संवाद करने का अवसर भी प्रदान करते हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ने इस सराहनीय पहल के लिए दर्पण वेलफेयर सोसाइटी, शिविर से जुड़े चिकित्सकों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish