मसूरी गोलीकांड की 32वीं बरसी पर सीएम धामी ने शहीद राज्य आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि

5
0 0
Read Time:2 Minute, 8 Second

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी गोलीकांड की 32वीं बरसी पर उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि पृथक उत्तराखंड के सपने को साकार करने की लड़ाई में मसूरी की धरती पर दिया गया बलिदान राज्य के इतिहास का ऐसा अमिट अध्याय है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मसूरी गोलीकांड में शहीद हुए वीर आंदोलनकारियों के बलिदान ने उत्तराखंड आंदोलन की जनभावनाओं को नई शक्ति दी और पृथक राज्य निर्माण के संकल्प को और अधिक दृढ़ किया। उनके संघर्ष और शहादत ने राज्य आंदोलन को निर्णायक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा कि आज का उत्तराखंड उन सभी राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और अमर शहीदों के बलिदान की देन है। राज्य निर्माण के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले आंदोलनकारियों के सपनों का समृद्ध, सशक्त और गौरवशाली उत्तराखंड बनाना ही सरकार और प्रदेशवासियों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद राज्य आंदोलनकारियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब उत्तराखंड को विकास, समृद्धि और आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाए। उनके सपनों के अनुरूप मजबूत और गौरवशाली उत्तराखंड के निर्माण के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish