उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, नैनीताल-अल्मोड़ा के कई इलाकों में अति भारी वर्षा की चेतावनी

5
0 0
Read Time:1 Minute, 50 Second

देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) ने राज्य में अगले 18 घंटों के दौरान भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 1 सितंबर 2026 की शाम 3:58 बजे से 2 सितंबर 2026 की सुबह 10 बजे तक नैनीताल और अल्मोड़ा जिलों के कई क्षेत्रों में बहुत भारी से अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है।

अलर्ट के तहत चौखुटिया, भिकियासैंण, रानीखेत, भनोली, कटारमल, जैती, रामनगर, भीमताल, हल्द्वानी, मुक्तेश्वर, कोटाबाग, भवाली, द्वाराहाट तथा आसपास के क्षेत्रों में बहुत भारी से अत्यंत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

इन क्षेत्रों में बारिश के साथ गर्जन, बिजली चमकने और वर्षा के अत्यंत तीव्र दौर होने की भी संभावना व्यक्त की गई है। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए संबंधित विभागों एवं प्रशासन को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा है।

प्रशासन की ओर से लोगों से मौसम की स्थिति को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish