राष्ट्रीय खेल दिवस पर रानीचौरी में खेल एवं फिटनेस गतिविधियों का शुभारंभ, विद्यार्थियों को दिया नशामुक्त जीवन का संदेश

7
0 0
Read Time:2 Minute, 59 Second

रानीचौरी। वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली उत्तराखण्ड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, भरसार के वानिकी महाविद्यालय, रानीचौरी में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 28 से 30 अगस्त तक आयोजित खेल एवं फिटनेस गतिविधियों का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को शारीरिक स्वास्थ्य, अनुशासन और खेल भावना के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अधिष्ठाता (प्रभारी) एवं विभागाध्यक्ष प्रो. जे.सी. कुनियाल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए उनके खेल जीवन और योगदान को नमन किया।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रो. कुनियाल ने कहा कि शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ शारीरिक स्वास्थ्य और खेल भावना भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों से नशे से दूर रहने और स्वस्थ, सक्रिय एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अनुशासित दिनचर्या, बेहतर समय प्रबंधन, स्वस्थ जीवनशैली और खेल गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास की मजबूत आधारशिला हैं। खेल न केवल शारीरिक क्षमता को बढ़ाते हैं, बल्कि टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन की भावना को भी मजबूत करते हैं।

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के प्रथम दिन फिटनेस दौड़, सामूहिक फिटनेस सत्र और विद्यार्थियों के बीच वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक खेल गतिविधियों में भाग लिया। इस अवसर पर सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अजय पालिवाल, संकाय सदस्य डॉ. आर.एस. बाली, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. बिजेंद्र लाल, डॉ. पंकज ठाकुर, खेल प्रशिक्षक श्री अनिल रावत, श्री अजय बहुगुणा, श्रीमती अनिता सहित अन्य कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish