हिमाचल में पहली बार रक्षाबंधन पर पुरुषों को भी सरकारी छुट्टी, सरकार ने जारी की अधिसूचना

3
0 0
Read Time:1 Minute, 52 Second

शिमला। रक्षाबंधन पर इस बार हिमाचल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। भाई-बहन के पावन पर्व पर सिर्फ महिलाओं को ही नहीं, बल्कि इस बार पुरुषों को भी छुट्टी होगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान गुरुवार को सदन में इसकी घोषणा की। इस तरह हिमाचल में पहली बार रक्षाबंधन पर पुरुषों को छुट्टी होगी। इस संबंध में आज ही नोटिफिकेशन जारी हो जाएगी।

गौरतलब है कि रक्षाबंधन पर हिमाचल सरकार की ओर से एचआरटीसी बसों में बहनों को फ्री सफर की सुविधा दी जाती है, जिसका लाभ हिमाचल की बहनें उठाती हैं। इसी कड़ी में एक नई सुविधा जोड़ते हुए पहली बार रक्षाबंधन पर पुरुषों को छुट्टी देने का ऐलान हुआ है। यानी कि अब रक्षाबंधन पर बहनें भाई को आराम से राखी पहना सकेंगी, क्योंकि अकसर इस बात पर सवाल उठता था कि रक्षाबंधन पर महिलाओं को तो छुट्टी होती है, लेकिन जिस भाई की कलाई सजाने के लिए बहनों को यह छुट्टी दी जाती है, उस भाई को तो काम पर या नौकरी पर जाना पड़ता है। इसको ध्यान में रखते हुए हिमाचल सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए इस बार भाइयों को भी छुट्टी देने का ऐलान किया है। यानी कि कल स्कूल-कॉलेज सहित सभी सरकारी विभाग और संस्थान बंद रहेंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish