नेपाल के लिए भारत की मदद जारी, 37.5 टन राहत सामग्री की दूसरी खेप रवाना

8
0 0
Read Time:1 Minute, 12 Second

नई दिल्ली। भारत ने आपदाग्रस्त देश नेपाल के लिए गुरुवार को 37.5 टन एचएडीआर सामग्री, दवाएं और खाने के पैकेट की दूसरी खेप भेजी।

विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने एक्स पर लिखा, नेपाल के लिए 37.5 टन एचएडीआर सामग्री, दवाएं और खाने के पैकेट लेकर दूसरी उड़ान ने अभी-अभी उड़ान भरी है। भारत नेपाल के अधिकारियों के साथ लगातार और करीबी संपर्क में है। हम राहत कार्यों में अपना पूरा सहयोग जारी रखेंगे।

उल्लेखनीय है कि नेपाल के रसुवा और आसपास के क्षेत्रों में भोटेकोशी नदी में बुधवार सुबह अचानक आई विनाशकारी बाढ़ में अब तक कम से कम 157 लोगों की मौत हो गई और लगभग 700 लोग लापता हैं। लापता लोगों में विदेशी नागरिक और सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। बाढ़ ने तीन जिलों में भारी तबाही मचाई है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish