देहरादून में मीट दुकानों पर नगर निगम की कार्रवाई, 7 दुकानों को नोटिस

1
0 0
Read Time:2 Minute, 58 Second

देहरादून। नगर निगम के पशु चिकित्सा अनुभाग की टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मीट की दुकानों का निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान दुकानों में साफ-सफाई, व्यवस्थाओं और आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। नियमों का पालन नहीं करने पर 7 दुकानों को करीब 80,000 रुपये के नोटिस जारी किए गए। संबंधित दुकानदारों को आवश्यक एनओसी और दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है।

अभियान के दौरान एक दुकान पर 16,500 रुपये का नगद चालान किया गया, जबकि एक अन्य दुकान से मुर्गा जब्त किया गया। इसके अलावा तीन दुकानों से प्रतिबंधित पॉलिथीन भी बरामद कर जब्त की गई।

निरीक्षण के दौरान एक दुकान में मुर्गे बेहद अस्वच्छ और दयनीय स्थिति में पाए गए। मौके पर कुछ मृत मुर्गे भी मिले। नगर निगम की टीम ने संबंधित दुकानदार को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने तथा मुर्गों को स्वच्छ और उचित परिस्थितियों में रखने के सख्त निर्देश दिए।

वहीं, निरीक्षण के दौरान एक दुकान संचालक मौके से फरार हो गया। दुकान में सड़ा हुआ भैंस का मांस अथवा संरक्षित पशु का मांस होने की आशंका जताई गई। टीम ने संबंधित दुकान पर नोटिस चस्पा किया और दुकान के अंदर भी नोटिस डाला। दुकानदार को निर्धारित समयावधि में आवश्यक दस्तावेज और एनओसी के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

नगर निगम ने स्पष्ट किया कि संबंधित दुकानदारों को तीन दिन के भीतर आवश्यक दस्तावेज एवं एनओसी प्रस्तुत करना अनिवार्य है। निर्धारित समय में उपस्थित होकर प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर अग्रिम कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा जाएगा।

निरीक्षण अभियान वरिष्ठ पशु चिकित्सा अनुभाग अधिकारी के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान में सूरज, पिल्ला सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। वहीं, अभियान की वीडियो एवं फोटोग्राफी की जिम्मेदारी श्रेया कैन्थोला ने संभाली।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish