मुख्यमंत्री धामी ने किया उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वागत
Raveena kumari August 19, 2026
Read Time:42 Second
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और आध्यात्मिक आस्था की पावन भूमि देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति के उत्तराखंड आगमन पर उनका स्वागत करते हुए प्रदेश की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी भी मौजूद रहे।
