रिया चंदेल ने बढ़ाया हिमाचल का मान, अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से हुईं सम्मानित

3
0 0
Read Time:2 Minute, 11 Second

शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के बायोसाइंसेज विभाग की शोध छात्रा रिया चंदेल ने अपनी गाइड डॉ. श्वेता ठाकुर के मार्गदर्शन में आईआईटी इंदौर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में द्वितीय पुरस्कार हासिल कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर एचपीयू के कुलपति प्रोफेसर महावीर सिंह ने रिया चंदेल और डॉ. श्वेता ठाकुर को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कुलपति प्रोफेसर महावीर सिंह ने रिया की इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता पर्यावरण एवं सतत विकास के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की उच्च स्तरीय शोध क्षमता को प्रदर्शित करती है। उन्होंने कहा कि शोधार्थी की उपलब्धि विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में मजबूत, विश्वस्तरीय और आधुनिक रिसर्च इकोसिस्टम विकसित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। रिया चंदेल की उपलब्धि इसी शैक्षणिक उत्कृष्टता और शोध के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता का परिणाम है।

कुलपति ने उम्मीद जताई कि रिया की सफलता से विश्वविद्यालय के अन्य शोधार्थी भी प्रेरित होंगे और अपने शोध कार्यों के माध्यम से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने रिया चंदेल और डॉ. श्वेता ठाकुर के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish