एनालॉग पनीर पर शिकंजा, भीमताल-भवाली में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी

13
0 0
Read Time:2 Minute, 15 Second

नैनीताल। प्रदेश में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है। इसी क्रम में बुधवार को भीमताल और भवाली क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों पर सघन निरीक्षण एवं नमूनाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान खुले पनीर और आटे का एक-एक नमूना लेकर जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला रुद्रपुर भेजा गया।

खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार यह कार्रवाई आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखण्ड की ओर से 7 अगस्त को जारी आदेश तथा एनालॉग पनीर के प्रदेशव्यापी प्रतिबंध को देखते हुए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

अभियान के दौरान खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की जांच की गई। टीम ने खुले पनीर का एक तथा आटे का एक नमूना विधिवत संग्रहित किया। दोनों नमूनों की प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

विभाग ने साफ किया है कि जांच रिपोर्ट में खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा संबंधित नियम-विनियमों के तहत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। भीमताल एवं भवाली क्षेत्र में यह अभियान खाद्य सुरक्षा अधिकारी नैनीताल अभय कुमार सिंह द्वारा संचालित किया गया। एनालॉग पनीर को लेकर प्रदेश स्तर पर चल रहे अभियान के बीच विभाग की इस कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में सतर्कता बढ़ गई है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish