मुख्यमंत्री धामी ने मुख्य सेवक सदन में सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश

4
0 0
Read Time:1 Minute, 26 Second

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों से भेंट कर उनकी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव सुने। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं का त्वरित, पारदर्शी, संवेदनशील एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्राथमिक उद्देश्य आमजन की समस्याओं का प्रभावी समाधान करना और उन्हें बेहतर शासन एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए निर्धारित समयसीमा में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान विधायकगण, सेना से जुड़े अधिकारी, भूतपूर्व सैनिकों तथा अन्य गणमान्य लोगों ने भी मुख्यमंत्री से भेंट की। उन्होंने प्रदेश के विकास, जनकल्याण और विभिन्न जनहित से जुड़े विषयों पर मुख्यमंत्री के साथ चर्चा की।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish