निर्मल पुर्जी ‘निम्सदाई’ की स्मृति में कांग्रेस मुख्यालय में श्रद्धांजलि सभा

1
0 0
Read Time:2 Minute, 5 Second

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में महान पर्वतारोही एवं अदम्य साहस के प्रतीक निर्मल पुर्जी ‘निम्सदाई’ की स्मृति में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन एआईसीसी ओबीसी महिला समन्वयक एवं उत्तराखंड कांग्रेस के गोरखा प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष पिया थापा ने किया।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने निर्मल पुर्जी ‘निम्सदाई’ के साहस, संघर्ष, अनुशासन और प्रेरणादायी जीवन को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके जीवन और उपलब्धियों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का भी प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली अलीशा शर्मा (North East Kitchen Restaurant), जे.पी. भट्टराई, मीनू राणा, लाल चंद शर्मा, अधिवक्ता पंकज छेत्री, रितेश छेत्री और हेमंत थापा सहित अन्य विभूतियों को गोरखा वीरता एवं सम्मान के प्रतीक पारंपरिक खुकरी भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर शहीद नीरज थापा की माता सीता थापा को भी सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने शहीद के बलिदान को नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि निर्मल पुर्जी ‘निम्सदाई’ का साहस और संघर्ष युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी जीवनगाथा दृढ़ संकल्प, अनुशासन और असाधारण साहस का संदेश देती है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish