हरिद्वार में अगले तीन घंटे भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

8
0 0
Read Time:1 Minute, 12 Second

हरिद्वार। मौसम विभाग ने जनपद हरिद्वार में अगले तीन घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 10 अगस्त 2026 को दोपहर 12:29 बजे से 3:29 बजे तक जिले के कई क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान और तेज से बहुत तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार लक्सर, झबरेड़ा, मंगलौर, भगवानपुर, रुड़की, चिड़ियापुर, खानपुर, भोगपुर और आसपास के क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है।

प्रशासन ने मौसम की स्थिति को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से खुले क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है। स्थानीय स्तर पर मौसम की लगातार निगरानी की जा रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish