आपदा प्रबंधन को लेकर मंथन, मंत्री मदन कौशिक ने कार्यशाला का किया शुभारंभ

9
0 0
Read Time:2 Minute, 39 Second

देहरादून। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने आज विकास भवन सभागार में आपदा जोखिम न्यूनीकरण विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया। कार्यशाला में जनपद स्तर पर आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की गई और संभावित आपदाओं से निपटने के लिए विभिन्न विभागों की भूमिका एवं आपसी समन्वय पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने पावरपॉइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जनपद में आपदा प्रबंधन से संबंधित तैयारियों, उपलब्ध संसाधनों तथा विभागीय समन्वय की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए संबंधित विभागों को लगातार तैयार रखा जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री कौशिक ने कहा कि राज्य आपदा के दृष्टिगत तैयार है, लेकिन निरंतर जागरूक और सतर्क रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने बताया कि आपदा की स्थिति से निपटने के लिए नियमित रूप से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही मॉक ड्रिल के माध्यम से तैयारियों का आकलन कर कमियों को दूर किया जा रहा है। सरकार का लगातार प्रयास है कि आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम किया जा सके और किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य तेजी से संचालित किए जा सकें।

कार्यशाला में जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा, मेयर अजय वर्मा, दर्जा राज्य मंत्री कुंदन लटवाल, अपर सचिव आपदा प्रबंधन प्रकाश चंद्र, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, जिलाध्यक्ष महेश नयाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish